स्नान करते समय गंगा में डूबे दो कांवड़िए, देवदूत बन पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला

हरिद्वार: बुधवार तड़के स्नान कर रहे एक कांवड़िया गंगा में डूब गया। अचानक तेज बहाव में बहने लगा। ये देख श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया। तभी पास में ही तैनात जल पुलिस की टीम ने कांवड़िये का रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला। जिसके बाद कांवड़िये ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को रोहन जोधपुर (17) निवासी शाहदरा दिल्ली गंगाजल भरने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। रोहन गंगा में खेतेश्वर भवन के पास स्नान करने चला गया। अचानक गंगा में तेज बाहव आने के कारण कांवड़िया बाहव के साथ बह गए। ये देख श्रद्धालुओं ने मौके पर चीख पुकार शुरू कर दी।

देवदूत बनी जल पुलिस

जल पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच कर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को गंगा से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि गंगा में डूब रहे दिल्ली के कांवड़िये का जल पुलिस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार खाई में गिरी, मां-बेटे की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में एक कार गहरी खाई में गिरने से दो लोगों मां व बेटे की मौत हो गई, जबकि एक भाई घायल है। कार के खाई में गिरने की सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू आॅपरेशन चलाकर घायल को वहां से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। उत्तरकाशी के बड़ेथी-बनचैरा मार्ग […]
कार खाई में गिरी, मां-बेटे की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

You May Like