देश में कोरोना के 4,417 नए मरीज मिले, 22 की मौत

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 4,417 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 6,032 है। जबकि कोरोना संक्रमित 22 संक्रमितों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 38 लाख 86 हजार 496 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 52 हजार 336 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.20 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.67 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 77 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड टीके के फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले दो सेंटर सील

हरिद्वार: हरिद्वार में कोविड टीकाकरण के फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले दो सेंटरों को एसडीएम पूरन सिंह राणा ने सोमवार को छापा मारकर सील कर दिया। सेंटरों में फर्जी प्रमाणपत्र बनाए जाने की किसी व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। सेंटरों को सील कर आरोपियों के खिलाफ सिडकुल थाने में […]
कोविड टीके के फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले दो सेंटर सील

You May Like