देश में कोरोना के 5,379 नए मरीज मिले, 16 की मौत

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में बुधवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 5,379 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 7,094 है। जबकि कोरोना संक्रमित 16 संक्रमितों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 38 लाख 93 हजार 590 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.70 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार 594 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.21 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 80 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगोलियाई राष्ट्रपति ने भारत को विशेष उपहार में दिया घोड़ा, रक्षा मंत्री ने नाम दिया 'तेजस'

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी होने पर मंगोलिया की ओर से भारत को विशेष उपहार के रूप में एक घोड़ा दिया गया है जिसका नाम उन्होंने ‘तेजस’ दिया है। अब वे अगली दो दिवसीय यात्रा पर मंगोलिया से जापान के लिए रवाना होंगे। […]
मंगोलियाई राष्ट्रपति ने भारत को विशेष उपहार में दिया घोड़ा, रक्षा मंत्री ने नाम दिया ‘तेजस’

You May Like