देश में कोरोना के 5,439 नए मरीज मिले

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 5,439 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 22,031 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 38 लाख 25 हजार 024 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.66 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 65 हजार 732 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.70 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.20 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 55 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुंबई में फिल्म समीक्षक और अभिनेता कमाल रशीद खान गिरफ्तार

मुंबई: मलाड़ पुलिस ने फिल्म समीक्षक और अभिनेता कमाल रशीद खान (केआरके) को मंगलवार सुबह 2020 के पुराने ट्वीट मामले में गिरफ्तार कर लिया। शिवसेना के कार्यकर्ता राहुल कनाल ने मलाड थाने में केआरके के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। तब से वह फरार थे। केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल […]
मुंबई में फिल्म समीक्षक और अभिनेता कमाल रशीद खान गिरफ्तार

You May Like