देश में कोरोना के 5,910 नए मरीज मिले, नौ की मौत

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 5,910 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 7,034 है। जबकि कोरोना संक्रमित 09 संक्रमितों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 38 लाख 80 हजार 464 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 53 हजार 974 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.60 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 2.27 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 73 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगनहर में डूबे युवक का तीन दिन बाद झाल में मिला शव

  हरिद्वार: सिविल लाइन कोतवाली रुड़की क्षेत्र के सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे तीन दिन पहले सीढि़यों पर खड़े होकर सेल्फी लेते समय एक युवक गंगनहर में गिर गया था। आज युवक का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के […]
गंगनहर में डूबे युवक का तीन दिन बाद झाल में मिला शव

You May Like