हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 लोगों की मौत

News Hindi Samachar

देेहरादून: केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना आ रही है। हेलीकॉप्‍टर में छह लोग सवार थे। हादसा गौरीकुंड के पास हुआ है। हेलीकॉप्‍टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। वहीं इस घटना में राहत बचाव के लिए टीमें रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि केदारनाथ में घना कोहरा लगा हुआ है। तो इस कारण हेलीकॉप्‍टर हादसे का शिकार हो सकता है।

ये हादसा ऐसे वक्त पर हुआ, जब 21-22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ और बद्रीनाथ का दौरा करेंगे। 21-22 अक्टूबर को पीएम मोदी का दौरा – पीएम मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ का दौरा करेंगे। वे केदारनाथ पहुंचकर वहां चल रही विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे। बाबा केदार के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी बद्रीनाथ का भी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ दर्शन करने के बाद रात वहीं रुकेंगे। इसके बाद अगले दिन यानी 22 अक्टूबर को वो बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीएसएनल जिला कार्यालय में आग लगने से बागेश्वर की सेवाएं भी ठप

बागेश्वर: अल्मोड़ा जिला मुख्यालय स्थित बीएसएनएल कार्यालय में कल देर रात आग लग गई। दमकल के दो वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से सर्वर रूम पूरी तरह से जल गया है। बताया जा रहा है कि इसके चलते बीएसएनएल की चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ की […]
बीएसएनल जिला कार्यालय में आग लगने से बागेश्वर की सेवाएं भी ठप

You May Like