देश में कोरोना के 6,168 नए मरीज मिले, 19 की मौत

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 6,168 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 9,685 है। जबकि कोरोना संक्रमित 19 संक्रमितों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 38 लाख 55 हजार 365 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 59 हजार 210 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.18 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 64 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ नहीं होगा पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का अंतिम संस्कार

मास्को: पूर्व सोवियत संघ (रूस के विभाजन से पहले) के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान नहीं होगा। इतना ही नहीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते मास्को से बाहर रहने के कारण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शनिवार को अंतिम संस्कार में भाग नहीं लेंगे। पुतिन ने […]
पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ नहीं होगा पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का अंतिम संस्कार

You May Like