देश में कोरोना के 6,395 नए मरीज मिले, 19 की मौत

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 6,395 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 6,614 है। जबकि कोरोना संक्रमित 19 संक्रमितों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 39 लाख 204 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.70 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार 342 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.25 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 83 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घायल एसडीएम संगीता ने एम्स में तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

ऋषिकेश: चार महीने पहले हरिद्वार जनपद के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में मौत हो गई। इससे एसडीएम के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।   गौरतलब है कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने […]
घायल एसडीएम संगीता ने एम्स में तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

You May Like