ऑल्टो-बोलेरो की जबरदस्त टक्कर में 7 घायल

श्रीनगर। बदरीनाथ नेशनल हाईवे-7 पर सौडपानी के पास बोलेरो वाहन और ऑल्टो कार की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 7 लोग चोटिल हो गए. घायलों को 108 की मदद से सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। हादसे में 3 महिलाएं भी घायल हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे देवप्रयाग थाना क्षेत्र के सौडपानी के पास ऋषिकेश से श्रीनगर जा रही ऑल्टो कार और श्रीनगर से ऋषिकेश लौट रहे बोलेरो वाहन की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन में शामिल 7 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सीएचसी देवप्रयाग में कराया गया है। देवप्रयाग थाना प्रभारी अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खुल गए द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर और चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

रुद्रप्रयाग।द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर मंदिर के कपाट गुरूवार सुबह 11 बजे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अब आगामी 6 माह तक धाम में ही आराध्य की पूजा होगी। 15 मई को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से रवाना हुई डोली सुबह अपने आखिरी रात्रि प्रवास गौंडार […]
खुल गए द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर और चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

You May Like