72 घंटों में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

News Hindi Samachar

पुलिस टीम को दिया इनाम

ऋषिकेश: पुलिस ने 72 घंटे में लाखों की हुई चोरी का खुलासा करते हुए 4 चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। शीघ्र खुलासा करने पर एसएसपी ने पुलिस की पीठ थपथपाई है और पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

बता दें कि, मनीराम रोड पर अंकित नारंग के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने 72 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। साथ ही घर से चोरी हुई ज्वेलरी और नकदी भी बरामद कर लिया है। चोरी के आरोप में एक नाबालिग सहित चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आसानी से चोरी का खुलासा हो पाया।

पुलिस के मुताबिक, घर में चोरी की योजना घर पर ही काम करने वाले पुराने नौकर ने बनाई थी। मामले का खुलासा होने पर पीड़ित ने पुलिस टीम को 11 हजार बतौर इनाम देने की घोषणा की है। वहीं, एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिस टीम को 2500 रुपये इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी में चल रही ‘द कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग

तीन दिग्गज अभिनेता एक साथ आएंगे नजर मसूरी:  पहाड़ों की रानी मसूरी में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म की शूटिंग बुधवार को भी जारी है। फिल्म की शूटिंग मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही है। बुधवार को मसूरी के पिक्चर पैलेस चैक पर शूटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई। […]
मसूरी में चल रही ‘द कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग

You May Like