देश में कोरोना के 7,591 नए मरीज मिले, 30 की मौत

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 7,591 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 9,206 है। जबकि इससे 30 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 38 लाख 02 हजार 993 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.62 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 84 हजार 931 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.58 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 1.65 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 52 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रात्रि प्रवास के बाद नैनीताल से लौटे मुख्यमंत्री धामी, डीएम गर्ब्याल के कार्यों की सराहना की

नैनीताल: मुख्यमंत्री रविवार की रात्रि नैनीताल में प्रवास करने के बाद हल्द्वानी रवाना हो गए हैं। यहां जाने से पूर्व सोमवार सुबह उन्होंने नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय के विस्तारीकरण तथा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल के नवीनीकृत कार्यालय का लोकार्पण किया। […]
रात्रि प्रवास के बाद नैनीताल से लौटे मुख्यमंत्री धामी, डीएम गर्ब्याल के कार्यों की सराहना की

You May Like