देश में कोरोना के 7,946 नए मरीज मिले, 25 संक्रमितों की मौत

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 7,946 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 9,828 है। जबकि कोरोना संक्रमित 25 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 38 लाख 45 हजार 680 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 62 हजार 748 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.98 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 2.66 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 61 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जापान ओपन 2022 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे एचएस प्रणय

ओसाका: भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने जापान ओपन 2022 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रणय ने गुरुवार को खेले गए पुरुष एकल वर्ग के अंतिम 16 में सिंगापुर के लोह कीन यू शिकस्त दी। प्रणय ने कोर्ट 1 पर खेलते हुए कीन यू को दो […]
जापान ओपन 2022 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे एचएस प्रणय

You May Like