9 अप्रैल 2023,आज का पंचांग

News Hindi Samachar
-आचार्य कृष्णदत्त शर्मा धर्म: राष्ट्रीय मिति चैत्र 19, शक संवत 1945, वैशाख, कृष्ण तृतीया, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 27। रमजान 17, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 अप्रैल सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। तृतीया तिथि प्रातः 09 बजकर 36 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र अपराह्न 02 बजे तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग रात्रि 10 बजकर 13 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 08 बजकर 02 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार श्री गणेश चतुर्थी व्रत। सूर्योदय का समय 9 अप्रैल 2023 : सुबह 06 बजकर 3 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 9 अप्रैल 2023 : शाम 06 बजकर 42 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल 2023 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 3 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 22 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 9 अप्रैल 2023 : राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम 5 बजकर 2 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

9 अप्रैल 2023,आज का राशिफल

मेष राशि: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहें हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ के योग […]
9 अप्रैल 2023,आज का राशिफल

You May Like