कर्तव्य पथ पर लद्दाख की झांकी में दिखी समृद्ध विरासत की झलक 

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह की परेड के दौरान निकाली गई लद्दाख की झांकी में इस केंद्रशासित प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के मनोरम दृष्य और जीवंत संस्कृति की झलक देखने को मिली। लेह और करगिल के कलाकारों की मंडली भी दिखी जो इस झांकी में चार चांद लगाने वाली थी। कर्तव्य पथ पर निकाली गई इस झांकी में सातवीं सदी की गांधार कला आधारित पत्थरों से तराशी गई बुद्ध प्रतिमाओं को प्रदर्शित किया गया। करगिल की इन प्रतिमाओं की तरह दुनिया में सिर्फ तीन प्रतिमाएं हैं और इन्हें बामियान की बुद्ध प्रतिमा की श्रेणी का माना जाता है। बामियान की बुद्ध प्रतिमा को अफगानिस्तान के तालिबान शासन में ध्वस्त कर दिया गया था। गणतंत्र दिवस की झांकी में लद्दाख ने बहुत ही गौरवान्वित तरीके से अपनी सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों का प्रदर्शन किया। इस बार की गणतंत्र दिवस की परेड में कुल 23 झांकियां निकाली गईं। इनमें से 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियां थीं और छह झांकियां विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों से संबंधित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस: जैव विविधता संरक्षण और चीतों की वापसी सीपीडब्ल्यूडी की झांकी के मुख्य आकर्षण रहे 

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर रंगीन फूलों से सजी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग सीपीडब्ल्यूडी की झांकी में बृहस्पतिवार को देश से चीतों के विलुप्त होने के 70 साल बाद भारत में उन्हें फिर से बसाये जाने सहित जैव विविधता संरक्षण को दर्शाया गया। झांकी के […]
गणतंत्र दिवस: जैव विविधता संरक्षण और चीतों की वापसी सीपीडब्ल्यूडी की झांकी के मुख्य आकर्षण रहे 

You May Like