राजपुर रोड पर बेकरी में लगी भीषण आग

News Hindi Samachar

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर रोड पर स्थित एक बेकरी में अचानक आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। पुलिस अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है, साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
शनिवार सुबह दमकल विभाग को राजपुर रोड स्थित एक बेकरी में आग की सूचना मिलनी। जिसके बाद दमकल विभाग तत्काल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग राजपुर रोड स्थित एलोरास बेकरी में लगी, बड़ी बेकरी होने की वजह से मौके पर काफी सिलेंडर रखे हुए थे। सिलेंडर आग ना पकड़ लें, इसके लिए दमकल के चालक सुनील ने सबसे पहले सिलेंडर को वहां से हटाया। उसके बाद दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर अग्निशमन अधिकारी निशांत तिवारी ने बताया कि राजपुर रोड स्थित एक बेकरी में आग लगने की सूचना मिली, जिस पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट लग रहा है। पुलिस द्वारा आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर में घुसकर पिस्तैल की नोक पर महिला से लूट,आरोपी गिरफ्तार

देहरादून । टर्नर रोड स्थित एक मकान में इंटरनेट ठीक करने के बहाने घर में घुसे आरोपित ने पिस्तौल की नोक पर महिला से सोने के गहने व अन्य सामान लूट लिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को कुछ ही देर बाद आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया है।क्लेमेनटाउन टर्नर […]
घर में घुसकर पिस्तैल की नोक पर महिला से लूट,आरोपी गिरफ्तार

You May Like