गौरीकुंड के समीप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों को किया रेस्क्यू, एक की तलाश जारी 

News Hindi Samachar

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के समीप एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार वाहन में 14 लोग सवार थे जिसमें से 13 को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जबकि एक की तलाश अभी जारी है। सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराज ने भाजपा के सदस्यता महा अभियान में किया प्रतिभाग

जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की थी उन्हें चिन्ता देहरादून। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के “बूथ-बूथ जाएंगे, 100 सदस्य बनायेंगे..!” अभियान के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेम […]
महाराज ने भाजपा के सदस्यता महा अभियान में किया प्रतिभाग

You May Like