आम आदमी पार्टी ने संगठन का किया विस्तार

News Hindi Samachar

देहरादून: आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को तीसरी बार संगठन का विस्तार किया गया है। जिसमें प्रदेश संगठन समन्वयक समेत अलग-अलग विंग के 3 अध्यक्ष, एक प्रदेश उपाध्यक्ष, छह प्रदेश संगठन सचिव और 10 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि संगठन का तीसरा विस्तार किया गया है। इसमें डीके पाल को प्रदेश संगठन सह समन्वयक, राजेश बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष,नितिन जोशी प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग,पंकज अरोड़ा प्रदेश अध्यक्ष परिवहन विंग,शादाब आलम प्रदेश अध्यक्ष औद्योगिक विंग, गणेश भट्ट जिलाध्यक्ष देवप्रयाग,नरेश प्रिंस प्रदेश संगठन सचिव, गजेंद्र चौहान प्रदेश संगठन सचिव, श्याम त्यागी प्रदेश संगठन सचिव, सुरेश चंद्र बिष्ट प्रदेश संगठन सचिव,मदन महर प्रदेश संगठन सचिव, चंद्रशेखर पांडे प्रदेश संगठन सचिव, दयाल सिंह बिष्ट प्रदेश सचिव, मंजू शर्मा प्रदेश सचिव, अविरल बिष्ट प्रदेश सचिव, कुलवंत सिंह प्रदेश सचिव, विजय शाह प्रदेश सचिव, मनोहर लाल प्रदेश सचिव, नारायण सौराड़ी प्रदेश सचिव, प्रकाश चंद उपाध्याय प्रदेश सचिव, तारा दत्त पांडे प्रदेश सचिव, नसीर खान प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिविर में 430 ने किया रक्तदान

हरिद्वार: कैवेन्डिश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, यूनिट आफ जेके टायर लक्सर में स्व. हरिशंकर सिंघानिया की 89वीं जयन्ती के अवसर पर इंडियन रेडक्रास के तत्वाधान में एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ कैवेन्डिश इंडस्ट्रीज जेके टायर के वाइस प्रेजिडेन्ट वकर््स, हरीशचन्द्र प्रसाद, एसडीएम गोपाल राम बिनवाल […]
शिविर में 430 ने किया रक्तदान

You May Like