आप ने निकाली 101 फीट की तिरंगा यात्रा

News Hindi Samachar
देहरादून: आम आदमी पार्टी द्वारा भी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें 101 फुट का तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। आम आदमी पार्टी ने पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें 101 फुट लंबा तिरंगा लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली। यह यात्रा अंबेडकर पार्क से शुरू होकर घंटाघर होते हुए एस्टले हाल, सुभाष चौक ,लैंसडाउन चौक होते हुए घंटा घर पर ही समाप्त हुई। इस यात्रा में आप पार्टी के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि तिरंगा भारत का मान है, सम्मान है और स्वाभिमान है। तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है। आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र आनंद ने कहा कि आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर तिरंगा लेकर चलना अपने आप में एक सुखद अहसास है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है। इस यात्रा के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड से गुजर रहे कई लोगों को तिरंगे भी वितरित किए और सभी को अपने घरों में झंडा फहराने को प्रेरित किया। इस तिरंगा यात्रा में जोत सिंह बिष्ट, उमा सिसोदिया, डिंपल सिंह ,आजाद अली ,रविंद्र आनंद ,डॉक्टर आरपी रतूड़ी ,कमलेश रमन, मुकेश पांडे ,डीके पाल, नितिन जोशी, राधा सिंह ,सुधा पटवाल ,सुरेश सैनी , श्याम बाबू पांडे, किरण मंडरवाल, विशाल चौधरी ,समेत सैकड़ों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की अपने अमेरिकी समकक्ष से मुलाकात श्रीलंका-युक्रेन पर चर्चा

नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को कंबोडिया के नोम पेन्ह में बैठक कर श्रीलंका की स्थिति, म्यांमार के घटनाक्रम और अन्य साझा चिंताओं वाले वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि नोम पेन्ह […]
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की अपने अमेरिकी समकक्ष से मुलाकात श्रीलंका-युक्रेन पर चर्चा

You May Like