केदारनाथ धाम में मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार, दुकान को किया सील 

धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में मुकदमा दर्ज

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में नेपाली मूल के एक व्यक्ति को मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन ने दुकान को सील कर दिया है। पुलिस ने सोनप्रयाग कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सात जून को विपुल धरम्वाण नाम के व्यक्ति ने केदारनाथ में व्यापार संघ गेट के समीप स्थित दुकान में मांस होने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो वहां बोरे में मांस बरामद हुआ।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी किरन बहादुर निवासी रोलपा, नेपाल को गिरफ्तार कर लिया। विपुल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम अनिल शुक्ला ने बताया, नेपाली मूल के एक व्यक्ति के पास से मांस मिला है। सेक्टर मजिस्ट्रेट राजपाल सिंह रावत व सहायक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार ने बताया, दुकान को सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस कार्य समिति ने राहुल गांधी के नाम पर लगाई मुहर

नई दिल्ली। लोकसभा में राहुल गांधी को विपक्ष का नेता नियुक्त किए जाने के लिए कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने एक प्रस्ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव पर अब राहुल गांधी ने विचार करने के लिए समय मांगा है. शनिवार को सीडब्लूसी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गिए, […]
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस कार्य समिति ने राहुल गांधी के नाम पर लगाई मुहर

You May Like