पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपित गिरफ्तार

News Hindi Samachar
हरिद्वार: फिल्मी स्टाइल में पुलिस हिरासत से फरार हुए एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार जिले में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल जाते समय आरोपित सिकंदर फिल्मी स्टाइल में पुलिस वैन से कूदकर फरार हो गया था। अब दो दिन बाद आरोपित सिकंदर को पकड़कर पुलिस ने राहत की सांस ली है। आरोपित सिकंदर एक मामले में तीन साल से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। सिकंदर के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किए थे, क्योंकि सिकंदर पूर्व में की गई चोरी के आरोप में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। जैसे तैसे तीन साल बाद आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा और उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस उसे उप कारागार रुड़की ले जा रही थी, तभी आरोपित बीच रास्ते में मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इस बीच बीते गुरुवार को पुलिस ने आरोपित को फिर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को लक्सर से गिरफ्तार कि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑनलाइन खरीदारी के चक्कर में साइबर ठगों ने ठग लिए 1.14 लाख रुपये,एनी डेस्क डाउनलोड कराकर जाल में फंसाया

देहरादून: ऑनलाइन खरीदारी के चक्कर में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को जाल में फंसाकर एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया फिर खाते से 1.14 लाख रुपये निकाल लिए। इंदिरानगर कॉलोनी निवासी योगेश चंद निवासी की शिकायत पर केस वसंत विहार थाने में दर्ज किया गया है। इंदिरानगर कॉलोनी निवासी योगेश […]
ऑनलाइन खरीदारी के चक्कर में साइबर ठगों ने ठग लिए 1.14 लाख रुपये,एनी डेस्क डाउनलोड कराकर जाल में फंसाया

You May Like