ACTF टीम के सदस्यों ने किया गरीबो को ऊनी वस्त्र और कंबल वितरित

News Hindi Samachar
ACTF टीम के सदस्यों ने किया गरीबो को ऊनी वस्त्र और कंबल वितरित

हरिद्वार। कडा़के की ठंड से ठिठुर रहे लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए ACTF के टीम के सदस्यों ने गंगा घाटों पर जा जाकर के गरीब बेसहारा निर्धन विकलांग यात्रियों एवं अन्य व्यक्तियों को ऊनी वस्त्र एवं कंबल वितरित किया।
यह मुसलमान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि ACTF एक समाज सेवा के कार्य में अपने दायित्वों को पूरी करने के लिए कृत संकल्प रहती है। इसी तरह से करोना काल में भी इस ट्रस्ट ने अपना अमूल्य सहयोग किया है। संस्था के प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। संस्था के सदस्यों ने हरिद्वार में कई स्थानों पर ठंड से ठिठुर रहे लोगों को ऊनी वस्त्र एवं कंबल वितरित कर राहत देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने सामर्थ्य अनुसार दान पुण्य करते रहना चाहिए। इसके पूर्व संस्था के सदस्यों ने अवधूत मंडल आश्रम में जाकर स्वामी संतोषानंद महाराज को उनके जन्मोत्सव पर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। इस मौके पर रमेश पांडे, सचिव राज तिवारी, सह सचिव विवेक तिवारी, जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं प्रदेश महासचिव अनिल माहेश्वरी सहित अन्य सभी सदस्य सदस्यों ने ऊनी वस्त्र एवं कंबल वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत की हर बेटी के जीवन में शिक्षा का दीप जलेः स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश। सावित्रीबाई फुले की 190 वीं जयंती के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने नारी अधिकारों, नारी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अविस्मर्णीय योगदान देने वाली प्रथम आधुनिक नारीवादी कार्यकर्ता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि […]
भारत की हर बेटी के जीवन में शिक्षा का दीप जलेः स्वामी चिदानन्द सरस्वती

You May Like