पूरे प्रदेश में 100 से अधिक ठेकों पर प्रशासन और आबकारी विभाग की रेड

News Hindi Samachar

शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

ओरवरेटिंग की शिकायत सही पाए जाने पर दुकानें होंगी सीज

देहरादून। ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर शराब माफिया के हमले के विरोध के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार 100 से ज्यादा अधिक शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। लंबे समय से सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और प्रदेश के कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। जिस पर टीम ने मंगलवार को पिथोरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद में छापेमारी अभियान चला रही है।

सीएम धामी ने कहा कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्ट्रर मेंटेन नहीं मिलता तो दुकानों को सीज किया जाए। प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम को समय-समय पर अभियान चलाने और तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में उत्तराखण्ड की महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध समेत कई मुद्दों पर चर्चा

केंद्रीय गृह सचिव से मिले उत्तराखंड के डीजीपी नई दिल्ली। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में राज्य की कानून व्यवस्था, सुरक्षा परिदृश्य, महिला सुरक्षा, और पुलिस सुधारों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा […]
दिल्ली में उत्तराखण्ड की महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध समेत कई मुद्दों पर चर्चा

You May Like