प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वरिष्ठजनों, विधायकों से कर रहे मुलाकात

News Hindi Samachar
देहरादून: भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेन्द्र भट्ट लगातार सघन सम्पर्क अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट करने के बाद भाजपा के प्रमुख लोगों से मिलने का क्रम प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवनचंद्र खंडूरी से मिले और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने समसामयिक संदर्भों में उनसे चर्चा की। इसके बाद उन्होंने विधायक निवास पहुंचकर भाजपा के विधायकों से चर्चा की और उनकी शुभकामनाएं प्राप्त की। प्रदेश कार्यालय बलवीर रोड पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा की तथा विभिन्न कार्यकर्ताओं से शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड कांग्रेस पांच अगस्त को महंगाई के खिलाफ करेगी राजभवन का घेराव

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अग्गिनपथ योजना के विरोध में 05 अगस्त को राजभवन का घेराव करेगी। विरोध प्रदर्शन में पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे। कांग्रेस का कहना है कि विपक्ष की भूमिका में आमजन की लड़ाई पूरी शक्ति के साथ पार्टी लड़ेगी। मंगलवार को पार्टी […]
उत्तराखंड कांग्रेस पांच अगस्त को महंगाई के खिलाफ करेगी राजभवन का घेराव

You May Like