हमले की घटना से रिकवर होने के बाद आगामी फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की तैयारियों में व्यस्त हुए सैफ अली खान 

News Hindi Samachar

अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में एक हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला किया। इस घटना में सैफ बुरी तरह घायल हुए। उनके हाथ, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आईं। उपचार के लिए वे तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां करीब छह घंटे तक उनकी सर्जरी चली। रिकवरी के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। एक्टर की तबीयत अब ठीक है। वे अपनी आगामी फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की तैयारियों में व्यस्त हैं तो करीना कपूर भी काम पर लौट आई हैं।

काम पर लौटीं बेबो
सैफ अली खान और करीना कपूर पर बीते महीने बड़ी मुसीबत आई। हालांकि, सैफ अली खान की तबीयत फिलहाल ठीक है। करीना कपूर भी हाल ही में काम पर लौट आई हैं। उन्हें आज मंगलवार को सेट पर जाते हुए देखा। करीना कपूर को अपनी कार से उतकर वैनिटी वैन में दाखिल होते देखा गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। यह वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है।

यूजर्स बोले- ‘अब सुकून मिला’
करीना कपूर ब्लैक जैगिंग और ग्रे टॉप में बेहद खूबसूरत नजर आईं। खुले बालों और काले चश्मे ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। नो मेकअप लुक में भी बेबो का अंदाज फैंस को पसंद आया है। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इतने दिनों बाद आपको काम पर लौटते देखकर सुकून मिला। आपको ईश्वर सलामत रखे’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेबो के स्टाइल के आगे सब फीके हैं’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपका स्वैग ही अलग है’।

नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की खबर
करीना कपूर किस फिल्म या सीरीज के सेट पर पहुंची हैं, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। यह मेगा बजट प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिसके पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक जानकारी इसे लेकर नहीं मिली है। वहीं, सैफ अली खान की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री की वर्षा जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने की बड़ी पहल है वाटशेड यात्रा- महाराज

जलागम मंत्री ने वाटरशेड यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना देहरादून। जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने से घरेलू उपभोग और सिंचाई के लिए पानी की लगातार कमी हो रही है। खेतों की उत्पादकता घटना भी पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन का एक बड़ा कारण रहा है। […]
प्रधानमंत्री की वर्षा जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने की बड़ी पहल है वाटशेड यात्रा- महाराज

You May Like