विशेष पूजा अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद किए गए यमुनोत्री धाम के कपाट

News Hindi Samachar

अब खरसाली गांव होंगे मां यमुना के दर्शन

उत्तरकाशी। चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट विशेष पूजा अर्चना के बाद पूर्व निर्धारित समयानुसार 12 बजकर पांच मिनट पर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब छह महीने शीतकाल में मां यमुना के दर्शन व पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में किए जाएंगे।

इससे पहले सुबह आठ बजे मां यमुना के भाई शनिदेव समेश्वर महाराज अपनी बहन को लेने यमुनोत्री धाम पहुंचे थे। उसके बाद यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय देव डोलियों की मौजूदगी में मां यमुना के मंदिर कपाट बंद हुए। ग्रामीणों ने मां यमुना की डोली का फूल मालाओं, धूप, दीप नैवेद्य के साथ भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न्यूजीलैंड ने भारत को आखिरी टेस्ट मैच में 25 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम

मुंबई।  न्यूजीलैंड ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में 25 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। भारत अपने घर में दो या इससे ज्यादा मैचों की […]
न्यूजीलैंड ने भारत को आखिरी टेस्ट मैच में 25 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम

You May Like