11 से 21 दिसंबर तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती परीक्षा हुई शुरु, केंद्र के आसपास पुलिस और सेना के कड़े इंतजाम 

News Hindi Samachar

बिना बैरिकेडिंग के भर्ती केंद्र के अंदर नहीं मिलेगी एंट्री 

हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर 

रुड़की। आज बुधवार से शुरू होने वाली अग्निवीर परीक्षा को लेकर पुलिस और सेना की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। भर्ती परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए बैरिकेडिंग की गई है। बिना बैरिकेडिंग के कोई भर्ती केंद्र के अंदर नहीं जा पाएगा। उधर, हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

पुलिस अधिकारी भर्ती प्रक्रिया का रोजाना पल-पल का अपडेट भी लेंगे। 11 से 21 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती परीक्षा चलेगी। इसमें कई प्रदेशों के युवा प्रतिभाग करेंगे। युवाओं की भारी भीड़ आने के चलते पुलिस-प्रशासन ने यातायात रूट प्लान समेत पुलिस सुरक्षा के कड़ इंतजाम किए हैं। युवाओं के रहने की भी व्यवस्था की गई है। भर्ती केंद्र में एंट्री के लिए खास इंतजाम किए गए हैं ताकि व्यवस्था न बिगड़ पाए।

भर्ती केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में बैरिकेडिंग लगाई गई है। इस बैरिकेडिंग से होकर ही युवा भर्ती केंद्र में दाखिल होंगे। किसी को भी बिना बैरिकेडिंग के एंट्री नहीं दी जाएगी। कोई बिना बैरिकेडिंग के एंट्री या हुड़दंग करेगा तो पुलिस की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा भर्ती केंद्र के आसपास पुलिस और सेना का कड़ा पहरा रहेगा। भर्ती केंद्र के पास प्रशासन की ओर से मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था की गई है।

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए मंगलवार शाम से ही बाहरी राज्यों से आने वाले युवाओं का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक बड़ी संख्या में युवा रुड़की पहुंच गए। युवाओं की भीड़ को देखते हुए भर्ती केंद्र के आसपास मंगलवार की शाम से पुलिस तैनात कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ बाकी सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी

जिलों में शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन  13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में शुष्क रहेगा मौसम देहरादून। दो दिन में प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश का असर बुधवार और बृहस्पतिवार को देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 और 12 दिसंबर को हरिद्वार और […]
हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ बाकी सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी

You May Like