अखिलेश यादव फिर बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

News Hindi Samachar

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी (सपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अखिलेश के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। अध्यक्ष पद के चुनाव में अखिलेश के अलावा किसी अन्य नेता के नाम का प्रस्ताव नहीं आया था।

लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन का गुरुवार को अंतिम दिन है। लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। अखिलेश ने सत्ताधारी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यह जिम्मेदारी आप सब ने तब दी है, जब देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्यालय कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नैनीताल: बीती रात्रि में नगर के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। बताया गया है कि करीब 52 वर्षीय व्यक्ति नगर के तल्लीताल क्षेत्र में लंघम छात्रावास की सीढ़ियों के पास अचेत अवस्था में मिला। करीब मध्य रात्रि रामलीला देखकर घर लौट रहे कुछ युवकों ने उसे […]
विद्यालय कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

You May Like