अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अगले 3 घंटों (सुबह 10:01 बजे से दोपहर 1:01 बजे तक) के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान केदारनाथ, सोनप्रयाग, बालगंगा रेंज, सहिया-विकासनगर, धनोल्टी, चंबा, लच्छीवाला, नरेंद्र नगर, भगवानपुर, कोटद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, थराली, कर्णप्रयाग, कौसानी, डीडीहाट, गंगोलीहाट और लोहाघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों तथा इनके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Next Post

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

राजा मुथुपांडी ने जीता सिल्वर नई दिल्ली। भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कुल 190 किलोग्राम (85 किग्रा स्नैच और 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर न केवल गोल्ड मेडल […]
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

You May Like