अमरनाथ त्रासदी : आंध्र प्रदेश के 35 यात्री अभी भी लापता, दो महिलाओं के शव मिले

News Hindi Samachar

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की त्रासदी में आंध्र प्रदेश के लापता तीर्थयात्रियों की संख्या 35 हो गई। इस हादसे में मरने वालों में आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवाराम की दो महिलाएं भी हैं। सरकार ने हादसे को लेकर एक हेल्पलाइन भी शुरू की है। सरकार ने राज्य के लोगों की मदद और जम्मू सरकार से समन्वय रखने के लिए एक अधिकारी को श्रीनगर भेजा है।

सोमवार को राज्य सरकार ने एक बयान जारी कर बताया कि अब तक राज्य के 84 तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। इन यात्रियों का अपने परिजनों और अधिकारियों से संपर्क हो गया है। रविवार को राज्य सरकार ने बताया था कि अमरनाथ त्रासदी में राजामहेंद्रवरम की दो महिलाओं का पता नहीं चला है। बाद में इन दोनों महिलाओं की मौत होने की पुष्टि हुई है। इनकी पहचान आंध्र प्रदेश के राजा महेंद्रवाराम सुधा और पार्वती के रूप में हुई है। इनमें सुधा का शव श्रीनगर की मोर्चरी और पार्वती का पार्थिव शरीर नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में है। उन्होंने बताया कि राज्य के 35 लोग अभी लापता हैं। इनके रिश्तेदारों ने अधिकारियों को फोन कर बताया कि उनके परिजनों का पता नहीं चल पाया है। इनमें नेल्लूर के दो समूहों के 29 सदस्य, एलुरु के दो व्यक्ति, राजामहेंद्रवरम के एक परिवार के तीन और तनुकु के पास उंद्राजवरम का एक परिवार शामिल है।

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के तीर्थयात्रियों को आवश्यक सूचना और सहायता देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1902 भी शुरू की है। इसके अलावा नई दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन में भी हेल्पलाइन स्थापित की गई है। राज्य सरकार ने अपने बयान में बताया कि जम्मू कश्मीर के स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने और राज्य के तीर्थयात्रियों सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आंध्र प्रदेश भवन के अतिरिक्त रेजिडेंट कमिश्नर हिमांशु कौशिक को श्रीनगर भेजा है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर के पास बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा अभी 41 लोग लापता हैं। घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व धरोहर फूलों की घाटी दो दिनों के बाद पुनः पर्यटकों के लिए खुली

जोशीमठ: भारी बारिश के कारण फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अन्दर दो स्थानों पर पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसे वन महकमे ने दुरुस्त कर दिया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ नन्दा बल्लभ शर्मा के अनुसार घाटी के अन्दर द्वारी धार और ग्लेशियर प्वॉइन्ट पर पैदल […]
विश्व धरोहर फूलों की घाटी दो दिनों के बाद पुनः पर्यटकों के लिए खुली

You May Like