केदारनाथ धाम में 118.93 करोड़ की लागत से बनेगा विद्युत सब स्टेशन

News Hindi Samachar

यूपीसीएल को मिली मंजूरी 

केदारनाथ धाम में बिजली आपूर्ति का तंत्र होगा मजबूत 

देहरादून। केदारनाथ धाम में आने वाले समय में बिजली आपूर्ति का तंत्र मजबूत हो जाएगा। यूपीसीएल को धाम क्षेत्र में बिजली सब स्टेशन बनाने की मंजूरी मिल गई है। यूपीसीएल ने पिछले साल केदारनाथ धाम में 24 घंटे आपूर्ति के तंत्र को मजबूत बनाने के लिए नए सब स्टेशन का एप्रूवल नियामक आयोग से मांगा था। आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद और सदस्य विधि अनुराग शर्मा ने यूपीसीएल की याचिका पर सुनवाई करने के बाद केदारनाथ धाम क्षेत्र में 118.93 करोड़ की लागत से विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी दे दी है।

इस सब स्टेशन बनने के बाद एक तो यहां आपूर्ति का तंत्र सुधर जाएगा। दूसरा अभी तक जो लंबी लाइन से आपूर्ति हो रही थी, वह समस्या भी दूर हो जाएगी। लंबी लाइन होने की वजह से कहीं भी फॉल्ट आने की सबसे ज्यादा समस्या होती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निजी स्कूलों का शिक्षा व्यवसाय: बच्चों के भविष्य का सौदा, अभिभावकों की जेबों पर डाका

देहरादून। उत्तराखंड के निजी स्कूलों में शिक्षा अब एक व्यवसाय बन चुकी है, और इसका सबसे बड़ा शिकार हैं हमारे बच्चे और उनके अभिभावक। जैसे ही नया शैक्षिक सत्र शुरू होता है, निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर नए-नए खर्चों का बोझ डाला जाता है। सबसे अहम मुद्दा है किताबों को लेकर […]
निजी स्कूलों का शिक्षा व्यवसाय: बच्चों के भविष्य का सौदा, अभिभावकों की जेबों पर डाका

You May Like