सड़क के तोड़फोड़ से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कनखल चौक बाज़ार पर दिया धरना

News Hindi Samachar
सड़क के तोड़फोड़ से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कनखल चौक बाज़ार पर दिया धरना

हरिद्वार। कनखल बाज़ार में सड़क के तोड़फोड़ से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने चौक बाज़ार पर धरना दिया। कनखल ब्लॉक कांग्रेस द्वारा व्यापारियों के समर्थन में एक दिवसीय धरना देने के दौरान कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि पिछले दस दिनों से व्यापारियों का कामकाज ठप है। पुलिस थाने से लेकर कनखल चौक तक निर्माण कार्य के लिए सड़क तोड़ दी गई। जिसके कारण व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि कुंभ शुरू हो गया और विकास कार्य खत्म हो नहीं हो रहे। प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही। लूट खसोट का कार्य चल रहा। बिना आपसी सामंजस्य के विभाग कार्य कर रहे है। पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि पहले कोरोना के कारण व्यापार बन्द रहा। अब शुरू हुआ तो तोड़फोड़ के कारण त्राहि त्राहि हो गई। प्रशासन के खिलाफ बोलने वालो पर मुकदमे हो रहे है। कमीशनखोरी हरिद्वार को ले डूबेगी। मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए जा रहे व्यापारियों पर प्रशासन ने मुकदमे दर्ज कर दिए। व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महाकुंभ भगवान को समर्पित होता है, लेकिन केबिनेट मंत्री और उनके समर्थक महाकुंभ के पैसों को भी लूट रहे है। कुंभ के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। इस अवसर पर हरिद्वार में व्यापारियों पर हुए मुकदमे वापस लेने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
कार्यक्रम मे पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मुरली मनोहर, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, हिमांशु बहुगुणा, सुनील कुमार, जतिन हांडा, नितिन तेश्वर, हरद्वारी लाल, दीपक कटारिया, लव गुप्ता, जितेंद्र सिंह, राजकुमार ठाकुर, सतेंद्र वशिष्ठ, वसीम सलमानी, संगम शर्मा, नरेश सेमवाल, हर्ष लोधी, विनोद लोधी, सुमित भाटिया, बृजमोहन बडथ्वाल, निशा शर्मा, विजय गुप्ता, रचित अग्रवाल, जग्दीप असवाल, विपिन पेवल, संगम शर्मा, नित्टू चौधरी, लव गुप्ता, महेन्द्र अरोडा, हर्ष लोधी, राजीव अरोडा, गवाक्ष जोशी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री देवभूमि रक्षा समिति द्वारा हरिद्वार के कुम्भ मेला अधिकारी को कार्यों को कराये जाने को ज्ञापन

हरिद्वार‌। प्राचीन पौराणिक वेदो मे उल्लेखित महाभारत काल के नारद पुराण मे वर्णित श्री भीमगोड़ा तीर्थ मे दीवारों पर महाभारत काल के चित्र बनाने तथा फर्श की मरम्मत का कार्य के साथ साथ सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, टनल (सुरंग की सफाई मे तेजी लाने) एवम पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारू […]
श्री देवभूमि रक्षा समिति द्वारा हरिद्वार के कुम्भ मेला अधिकारी को कार्यों को कराये जाने को ज्ञापन

You May Like