अंकिता हत्याकांड: पटवारी विवेक कुमार निलंबित, रिसोर्ट पर चला बुलडोजर

News Hindi Samachar

ऋषिकेश: अंकिता हत्याकांड मामले में राज्य सरकार की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया है। हत्यारोपी की रिजॉर्ट पर देर रात बुलडोजर पहुंचा और उसके तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वही डीएम पौड़ी ने अंकिता हत्याकांड के मामले में पटवारी विवेक कुमार को निलंबित कर दिया है। बता दें कि पहले यह मामला राजस्व पुलिस के अधीन आया था जिसमें पटवारी विवेक कुमार जांच के नाम पर 4 दिन तक हीला हवाली करते रहे। यहां तक की क्यों एफ.आई.आर.ई परिजनों के नाम से दर्ज होनी चाहिए थी वह उन्होंने रिसोर्ट के मालिक हत्यारोपी द्वारा दर्ज की। अंकिता हत्याकांड को लेकर जब पूरे प्रदेश के अंदर आंदोलन शुरू होने लगा तो जांच रेगुलर पुलिस को दी गई जिसके तहत लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने एफ आई आर दर्ज होने के कुछ देर बाद ही रिसोर्ट के मालिक सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल चिला नहर से अंकिता का शव बरामद करने की कोशिश की जा रही है और नहर का पानी कम होने के बाद ही इस कार्य को गोताखोरों की टीम परिणाम तक पहुंचा पाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंकिता भंडारी का शव बरामद, पीएम रिपोर्ट से खुलेंगे छिपे राज

ऋषिकेश: वंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्य करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी का शव आज सुबह गोताखोरों ने जिला नहर पावर हाउस से बरामद कर लिया है। अंकिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसके बाद उसकी हत्या से जुड़े हुए कई अन्य राज […]
अंकिता भंडारी का शव बरामद, पीएम रिपोर्ट से खुलेंगे छिपे राज

You May Like