राज्यसभा की खाली पड़ी 12 सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान, यहां जानें कब आएंगे नतीजे

News Hindi Samachar

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ECI) ने राज्यसभा की खाली पड़ी 12 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव 3 सितंबर को कराए जाएंगे. 10 सीटें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित मौजूदा सदस्यों द्वारा लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई हैं. आयोग ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जाएगी और चुनाव पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है. इलेक्शन कमीशन की घोषणा के अनुसार प्रत्येक राज्यसभा सीट के लिए अलग-अलग चुनाव 3 सितंबर को होंगे और नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26-27 अगस्त होने की संभावना है।

राज्यसभा की खाली पड़ी 12 सीटों में 2-2 सीट असम, बिहार और महाराष्ट्र की हैं, जबकि 1-1 सीट हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा की हैं. आम चुनाव के दौरान चुने गए राज्यसभा सांसदों में महाराष्ट्र से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, हरियाणा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान से कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल शामिल हैं. भारत राष्ट्र समिति के सांसद के.केशव राव ने 5 जुलाई को और बीजू जनता दल की सांसद ममता मोहंता ने 31 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था. चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जाएगी और नामांकन 21 अगस्त तक जमा किए जा सकते हैं. नामांकनों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी. वोटों की गिनती 3 सितंबर को की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सासंद डा. नरेश बंसल ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

देहरादून। भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। डा. नरेश बंसल आज सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। इस मौके पर डा. नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री को आज हथकरघा दिवस पर […]
भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सासंद डा. नरेश बंसल ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

You May Like