क्या आप भी हैं पेट की चर्बी से परेशान? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा 

News Hindi Samachar

पेट पर जमी अतिरिक्त वसा देखने में खराब लगती है जो आपकी सुंदरता को बिगाड़ती है, साथ ही स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डालती है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं। प्राकृतिक तरीके से पेट की चर्बी घटाने के लिए योगासन भी असरदार है।

नियमित योगाभ्यास से न सिर्फ पेट की चर्बी कम होती है, बल्कि शरीर लचीला और मन शांत रहता है। पाचन दुरुस्त रहता है, रक्त संचार बेहतर बनता है और त्वचा में भी निखार आता है। हालांकि आसानी से पेट की चर्बी घटानी हो या वजन कम करना हो तो कुछ योगासनों का अभ्यास नियमित करना चाहिए। निरंतरता और संयम से जरूर परिणाम मिलेगा। यहां आसान और रोजाना करने लायक कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो पेट की चर्बी कम करने में बेहद असरदार हैं।

भुजंगासन

पेट के बल लेट जाकर हथेलियां कंधे के नीचे रखें। सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी भाग को ऊपर उठाएं और नाभि तक शरीर जमीन पर रहे। 15-30 सेकंड तक इस स्थिति में रुके और धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें।

पवनमुक्तासन

पीठ के बल लेटकर पैरों के दोनों घुटनों को मोड़कर पेट पर लाएं। फिर हाथों से घुटनों को पकड़ें और ठुड्डी को घुटनों से लगाएं। 20-30 सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें।

नौकासन

इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर सांस लेते हुए सिर, हाथ और पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं। इस दौरान शरीर की नाव जैसी आकृति बना ले। 15-20 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें।

धनुरासन

धनुरासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट कर दोनों पैरों के घुटनों को मोड़ें और हाथों से टखनों को पकड़े। श्वास लेते हुए सिर, छाती और जांघों को ऊपर उठाएं। इस मुद्रा में कुछ देर रखने के बाद धीरे धीरे सामान्य स्थिति में लौटें।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फाटा पहुंची भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली, आज गौरीकुंड में होगा गौरी माई से पावन मिलन

रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली अपनी परंपरागत यात्रा के दौरान मंगलवार को फाटा पहुंची। डोली के फाटा आगमन पर श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। मंगलवार को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी […]
फाटा पहुंची भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली, आज गौरीकुंड में होगा गौरी माई से पावन मिलन

You May Like