अरुणाचल प्रदेश में तवांग के पास सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट शहीद

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एक पायलट शहीद हो गया और दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। हादसे में गंभीर रूप से घायल पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। सेना के अनुसार चीता हेलीकॉप्टर अपनी नियमित ड्यूटी करते हुए जेमीथांग सर्कल के बीटीके क्षेत्र के पास न्यामजंग चू में फायर डिवीजन के बॉल जीओसी को पहुंचाकर सुरवा सांबा क्षेत्र की ओर लौट रहा था। तवांग के निकट यह हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में घायल दोनों पायलटों को 305 फील्ड अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। सेना ने एक बयान में कहा है कि अभी दुर्घटना का कारण पता नहीं चल सका है। इसके लिए अलग से जांच बिठाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंच घायलों की ली जानकारी

देहरादून: मुख्यमंत्री ने बुधवार को कोटद्वार बेस अस्पताल में सिमड़ी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटनाग्रस्त में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोटद्वार बेस अस्पताल में घायलों के परिवारजनों […]
मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंच घायलों की ली जानकारी

You May Like