फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म उद्योग से जुड़े प्रदेश के कलाकारों ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड में फिल्मों को बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार की ओर से फिल्मों को बढ़ावा देने के साथ उनकी समस्याओं को भी सुलझाने की पूरी कोशिश की जा रही है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, उन सभी सुझावों पर विचार किया जाएगा। प्रदेश में फिल्मों के विकास एवं कलाकारों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में फिल्म नीति बनाई गई है।

फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना देहरादून शहर के 30 से 40 किमी. के दायरे में किए जाने एवं फिल्म निर्माण से संबंधित गतिविधियों के लिए सब्सिडी बढ़ाने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों मांगों पर विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

इस मौके पर फिल्म क्षेत्र से जुड़े गणेश विरान, बलराज नेगी, अनुज जोशी, अशोक चौहान, प्रदीप भण्डारी सहित अन्य कलाकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केवल कागजी कार्रवाई नहीं धरातल पर काम करें स्वास्थ्य अधिकारी : विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक में कहा कि कागजी कार्रवाई से कहीं अधिक हमें कार्यों को धरातल उतारने के लिए काम करना होगा। आमजन की सुविधाएं को लेकर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने […]

You May Like