अरुणाचल प्रदेश ने गणतंत्र दिवस परेड में अपनी पर्यटन क्षमता का किया प्रदर्शन 

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: उगते सूरज की भूमि कहलाने वाले अरुणाचल प्रदेश ने बृहस्पतिवार को यहां गणतंत्र दिवस परेड में अपनी पर्यटन क्षमता का प्रदर्शन किया। कर्तव्य पथ पर निकाली गई राज्य की झांकी में रोमांचकारी, खेल, पारिस्थितिकी, संस्कृति, धर्म, इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। अरुणाचल प्रदेश रणनीतिक रूप से भारत के पूर्वी भाग में स्थित है, जो भूटान, चीन और म्यांमार के साथ सीमा साझा करता है। झांकी के आगे वाले हिस्से में ऑर्किड से सजे हरे-भरे परिदृश्य के बीच डोनी पोलो हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार और राज्य पक्षी हॉर्नबिल को दर्शाया गया था। इसके आगे के हिस्से में शापांग यावंग मनु पोई (एक नृत्य महोत्सव) और 1962 के युद्ध स्मारक को चित्रित किया गया था। झांकी के साथ पारंपरिक परिधानों में राज्य की प्रमुख जनजातियों के लोग भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असम की झांकी में लाचित बोड़फूकन, राज्य की सांस्कृतिक धरोहर की झलक

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह पर आयोजित परेड में असम की झांकी में अहोम साम्राज्य के सेनापति लाचित बोड़फूकन, प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर सहित राज्य की अन्य सांस्कृतिक धरोहरों का प्रदर्शन किया गया। बोड़फुकन पूर्ववर्ती आहोम साम्राज्य के सेनापति थे जिन्होंने 1671 के […]
असम की झांकी में लाचित बोड़फूकन, राज्य की सांस्कृतिक धरोहर की झलक

You May Like