अरविंद केजरीवाल ने की एक और चुनावी घोषणा, दिल्ली में 24 घंटे मिलेगा साफ पानी

News Hindi Samachar

प्लांट लगाकर अमोनिया को हटाएंगे – अरविंद केजरीवाल

अब तक कर चुके चार बड़ी घोषणाएं 

दिल्ली। आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी-बड़ी चुनावी घोषणाएं कर रही हैं। एक बार फिर अरविंद केजरील ने एक और चुनावी वादा किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम 24 घंटे साफ पानी देंगे। प्लांट लगाकर अमोनिया को हटाएंगे। वहीं ढाई हजार टुवेल लगाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा की एक कॉलोनी में आज से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो रही है। इसे जल्द ही पूरी दिल्ली में शुरू किया जाएगा। इससे पहले भी केजरीवाल ने तीन बड़ी घोषणाएं की हैं।

बूस्टर पंपिंग स्टेशन के उद्घाटन के बाद अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की सीएम आतिशी ने राजेंद्र नगर के पांडव नगर स्थित डीडीए फ्लैट्स के स्थानीय आवास पर पहुंचे। जहां पर पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए अरविंद केजरीवाल ने सीधे नल से पानी पिया और कहा कि ये पानी साफ है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री आतिशी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पूर्वी किदवई नगर से महिला सम्मान राशि योजना के लिए पंजीकरण का आगाज किया। योजना में महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसी तरह, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज की संजीवनी योजना के रजिस्ट्रेशन भी जंगपुरा से शुरू हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग के साथ बर्बरता की हदें पार, बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर नग्न कर पीटा, फिर चटवाया थूक

आहत पीड़ित ने दी जान  पुलिस ने अनसुना किया मामला  आरोपियों ने नाबालिग के साथ मारपीट कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो उत्तर प्रदेश। बस्ती जिले से एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिससे मानवता एक बार फिर शर्मशार हो गई है। यहां पर 17 साल के एक दलित नाबालिग के साथ बर्बरता […]
नाबालिग के साथ बर्बरता की हदें पार, बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर नग्न कर पीटा, फिर चटवाया थूक

You May Like