विकएंड पर औली पर्यटकों से रही गुलजार

News Hindi Samachar
विकएंड पर औली पर्यटकों से रही गुलजार

देहरादून। विकएंड पर दुनिया में विख्यात पर्यटक स्थल औली  में पर्यटकों की आमद रही। चटख धूप खिलने के बाद औली की वादियां और भी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे। पर्यटकों ने बर्फ में खूब मौज मस्ती भी की।
औली में अच्छी बर्फबारी से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं। पर्यटन व्यवसायी अजय भट्ट का कहना है कि औली में बर्फबारी होने से प्राकृतिक सुंदरता में और निखार आ गया है। नए साल के बाद से यहां धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटकों ने स्कीइंग का लुत्फ भी उठाया।
वहीं, औली में बर्फबारी के बाद पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी ने स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। औली में पिछले दिनों बर्फ न होने से इन जवानों को औली से करीब एक किलोमीटर दूर गोरसों में स्कीइंग गतिविधियां संचालित करनी पड़ रहीं थीं। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से आईटीबीपी के जवान औली स्लोप पर स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। औली में मौजूदा समय में करीब एक फीट तक बर्फ जमी है, जिसके चलते यहां आईटीबीपी ने स्कीइंग का बेसिक कोर्स शुरू कर दिया है। बता दें कि नए साल से कुछ दिन पहले औली में बर्फबारी हुई थी। लेकिन बर्फ जम नहीं पाई। इसके चलते यहां नए साल पर पहुंचे पर्यटक बर्फ नहीं होने से मायूस भी हुए। पर्यटकों को बर्फ देखने के लिए औली से ऊपर गोरसों जाना पड़ा। लेकिन हाल ही में औली में फिर बर्फबारी हुई थी। वहीं, जोशीमठ-औली मार्ग पर बर्फ पर पाला जमने के कारण वाहनों के फिसलने का भी खतरा बना हुआ है। कवांण बैंड से औली तक यही स्थिति बनी हुई है। उधर, बर्फबारी के कारण हनुमान चट्टी से माणा गांव तक (13 किमी) तीन दिनों से बंद बदरीनाथ हाईवे बीआरओ की टीम ने शनिवार को खोल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला खेल कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार द्वारा किया गया वाक प्रतियोगिता का आयोजन

हरिद्वार। जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2021 को माननीय मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड द्वारा घोषित कोविड वाॅरियर से कोविड विनर हेतु वाकथान प्रतियोगिता के अन्तर्गत 4 वर्गो में वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय मुख्य अतिथि श्री विनीत तोमर मुख्य विकास अधिकारी […]
जिला खेल कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार द्वारा किया गया वाक प्रतियोगिता का आयोजन

You May Like