बीएसएनल जिला कार्यालय में आग लगने से बागेश्वर की सेवाएं भी ठप

News Hindi Samachar

बागेश्वर: अल्मोड़ा जिला मुख्यालय स्थित बीएसएनएल कार्यालय में कल देर रात आग लग गई। दमकल के दो वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से सर्वर रूम पूरी तरह से जल गया है। बताया जा रहा है कि इसके चलते बीएसएनएल की चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश परगाईं ने बताया कि रात करीब 11 बजे सूचना पर दमकल की टीम तत्काल भेज दी गई थी। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं लग सका है। दमकल के दो वाहनों ने घंटेभर की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया।

फाइबर रूम और सर्वर जलने की सूचना है। इधर, आग के बाद से ही क्षेत्र में लगभग सभी नेटवर्क प्रदाताओं की संचार व्यवस्था ठप हो गई है। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। दमकल विभाग के मुताबिक जून 2020 में भी इसी कार्यालय में आग लगी थी। उस दौरान भी चार जिलों की सेवाएं ठप हो गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करीम बेंजेमा और एलेक्सिया पुटेलस ने जीता बैलोन डी ओर का पुरस्कार

फ्रांस: रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर करीम बेंजेमा ने बैलोन डी’ओर 2022 का पुरस्कार जीत लिया है। बेंजेमा को सोमवार को पेरिस, फ्रांस में थिएटर डू चेटेलेट में आयोजित एक समारोह में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें कि बेलौन डी’ओर अवॉर्ड फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका ‘फ्रांस फुटबॉल’ द्वारा […]
करीम बेंजेमा और एलेक्सिया पुटेलस ने जीता बैलोन डी ओर का पुरस्कार

You May Like