जीजा हो या साला, अमेठी में हर कोई है मोदी का मतवाला – केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी 

News Hindi Samachar

आने वाले पांच साल में एक भी कांग्रेस का गुंडा अमेठी लोकसभा क्षेत्र में नहीं रह पाएगा – स्मृति इरानी 

अमेठी। एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरे 10 साल के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि महोना में मेरे कार्यक्रम में राहुल गांधी का एक गुंडा आया। मैं सौगंध खाती हूं कि आने वाले पांच साल में एक भी कांग्रेस का गुंडा अमेठी लोकसभा क्षेत्र में रह नहीं पाएगा। महोना में केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम था, जिसमें वह लोगों से संवाद कर रही थीं। इसी दौरान कोविड का टीका लगवाने के मुद्दे पर लोगों से सवाल जवाब भी किया। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के बाद पुलिस एक युवक को थाने ले गई। एसओ तनुज पाल कहते हैं कि युवक से पूछताछ की जा रही है।

मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।  राबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने की मांग का पोस्टर अमेठी में लगने के बाद बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी खुलकर बोलीं। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब जीजा मांग रहे हैं अमेठी से। पहले साले साहब को मांग रहे थे। लेकिन.. मैं कहना चाहती हूं कि जीजा हो या साला, अमेठी में हर कोई है मोदी का मतवाला। जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जीजाजी की नजर जगदीशपुर पर है। बाग के कागज छिपा लेना, घर के कागज छिपा लेना, जीजाजी की नजर पक्की है। राहुल हों या जीजाजी, किसी को अमेठी के बारे में कुछ नहीं पता। उन्हें तो अमेठी के गांवों तक के नाम नहीं याद होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी न होते तो जगदीशपुर में ट्रामा सेंटर नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य विकास अधिकारी ने पेयजल समस्याओं के निस्तारण के लिए जारी किया मो0 नंबर 

प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक कॉल कर बता सकते है अपनी समस्या  देहरादून। जिलाधिकारी  सोनिका द्वारा विगत दिवस पेयजल समस्या एवं पेयजल लीकेज की समस्याओं को लेकर बैठक में त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए, निर्देश के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने पेयजल समस्याओं […]
मुख्य विकास अधिकारी ने पेयजल समस्याओं के निस्तारण के लिए जारी किया मो0 नंबर 

You May Like