भारतमाता मन्दिर समन्वय ट्रस्ट ने दी सवा लाख समर्पण निधि

News Hindi Samachar
भारतमाता मन्दिर समन्वय ट्रस्ट ने दी सवा लाख समर्पण निधि

हरिद्वार। राम जन्मभूमि मंदिर निधि अभियान के तहत समन्वय सेवा ट्रस्ट व भारत माता मंदिर द्वारा 1,25,000 समर्पण निधि का चेक विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी को सौंपा।
इस मौके पर स्वामी अखिलेश्वरानन्द महाराज ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का सपना गुरुदेव ब्रह्मलीन निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज ने पूज्य सन्तों के साथ देखा था। आज वह इस दुनिया मे नहीं है, लेकिन वह जहां भी होंगे इसे देख प्रसन्न होंगे की आज उनके प्रयास सफल हुए है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो, इसके लिए हम सब कटिबद्व है। हिंदुओं की आस्था का केंद्र दिव्य और भव्य बनेगा। इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना चाहिए और अपनी समर्थ के अनुसार निधि समर्पण करना चाहिए।
इस अवसर पर भारत माता मंदिर समन्वय परिवार की ओर से समन्वय ट्रस्ट के प्रबंधक आईडी शास्त्री, हरिहर शास्त्री,विहिप प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख प्रांत राकेश बजरंगी, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख मयंक चौहान के अलावा समन्वय ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिद्वार कार्यालय पर ध्वजारोहण

हरिद्वार। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिद्वार स्थित कार्यालय पर जिला संचालक रोहिताश कुंवर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने स्वंयसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत का गणतंत्र विश्व का सवसे मजबूत गणतंत्र है। देश को हजारो वर्षो की गुलामी के बाद […]
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिद्वार कार्यालय पर ध्वजारोहण

You May Like