दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार

News Hindi Samachar

भाजपा ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में मंडल अध्यक्ष को पार्टी से निकाला

अल्मोड़ा दुष्कर्म के आरोपी सल्ट के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को देर रात पुलिस ने मरचूला रोड से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बीच पार्टी के संगठनात्मक जिले रानीखेत की अध्यक्ष लीला बिष्ट ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बिष्ट ने कहा है मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप गंभीर हैं। 

इसलिए जब तक उन्हें न्यायालय दोषमुक्त नहीं कर देते तब तक उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, आरोप वास्तव में गंभीर हैं। इस मामले में जब तक न्यायालय का आदेश नहीं आ जाता तब तक मंडल अध्यक्ष को उनके पद से निष्कासित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्त्री 2 की सक्सेस के बीच राजकुमार राव की एक्शन फिल्म का ऐलान, पहला पोस्टर जारी

राजकुमार राव अपने नए प्रोजेक्ट में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. एक्टर ने अपने आगामी फिल्म का एलान किया है. इसके लिए राजकुमार ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है. उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है. राजकुमार की आगामी फिल्म का टाइटल आज 31 अगस्त को […]
स्त्री 2 की सक्सेस के बीच राजकुमार राव की एक्शन फिल्म का ऐलान, पहला पोस्टर जारी

You May Like