भाजपा. कांग्रेस का भ्रष्टाचारी शासन और बर्दाश्त नहीं करेगी जनता : प्रमिला रावत

News Hindi Samachar

देहरादूनः  उक्रांद ने जिला हरिद्वार में वृहस्पतिवार को एक सम्मेलन का आयोजन किया। जिसके तहत महिलाओं ने बड़ी संख्या में उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उक्रांद महिला अध्यक्ष प्रमिला रावत सहित पार्टी के आाला नेता शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान प्रदेश से जुड़े विभन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं विकास के मुद्दों को लेकर मौजूदा सरकार को उदासीन बताते हुए उक्रंद द्वारा बड़ा आन्दोलन चलाने की बात कही गई।

उक्रांद की केंद्रीय महिला अध्यक्ष प्रमिला रावत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हए कहा कि कांग्रेस भाजपा का भ्रष्टाचारी शासन देखकर प्रदेश की जनता में हताशा और निराशा का माहोल है। यह दोनों ही राजनीतिक दल जनता की आस्था पर खरा नही उतर पा रहे है। उन्होंने कहा कि इसलिए अब प्रदेशवासियों का रूझान क्षेत्रीय दल उक्रांद की ओर पूरी तरह से होने लगा है।

प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में प्रदेश की जनता पूरी तरह से उपेक्षित है। कई जगहों पर जनता का हक मारा जा रहा है। जिसकी सुनवाई नही हो रही है। वहीं कांग्रस को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी भाजपा का दुसरा रूप है। अगर कांग्रेस की सरकार भी सत्ता में आएगी तो वह भी जनता का शोषण करने से बाज नही आएगी।

राज्य आन्दोलनकारी प्रमिला रावत ने कहा कि, इसे देखते हुए प्रदेश की जनता का रूझान पूरी तरह से उक्रांद की ओर आने लगा है। आगामी विधानसभा चुनाव में उक्रांद प्रदेश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनके उभरेगा। प्रमिला रावत ने कहा कि जन हितों की उपेक्षा को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। अगर प्रदेश सरकार ने जनहितों की सुरक्षा के लिए कोई उपाए नही किए तो प्रदेश में राज्य गठन आन्दोलन की तर्ज पर एक और बड़ा आन्दोलन चलाया जाएगा।

आयोजित सम्मेलन का आयोजन हरिद्वार उक्रांद की महिला अध्यक्ष राज मोहनी चैहान ने किया । इस मौके पर कई विधानसभा क्षेत्रो में महिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी। जिसमें रानीपुर विधानसभाएहरिद्वार ग्रामीण विधानसभाए खानपुर विधानसभा आदि से अध्यक्षों की तैनाती की । जिनमें बेबी कश्यप,रामलेख सैनी,अलीशा तनेजा आदि शामिल है। इस मौके पर राजीव देशवाल केन्द्रीय महामंत्री मनोज कुमार,विनोद कुमार, शकुन्तला रावत, चन्द्रा सुन्दरियाल,किरन ,सुमित बुड़कोटी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बी. ऐस. नेगी पॅलिटैक्निक ने डिप्लोमा कार्स में छात्राओं के लिए किया कई आकर्षक योजनाओं का शुभआरम्भ

पहले आओ पहले पाओ के माध्यम से मिलेगा प्रवेश के साथ योजनाओं का लाभ हाईस्कूल उतीर्ण छात्राओं के लिए विभिन्न डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश हेतु 2020-2021 में 50 प्रतिशत की छूट प्रथम समेेस्टर में फीस के साथ सीधा ऐडमिशन देहरादूनः  बी0 एस0 नेगी महिला पाॅलीटेैक्निक संस्थान के अध्यक्ष हर्षमणि ब्यास […]
बी. ऐस. नेगी पॅलिटैक्निक ने डिप्लोमा कार्स में छात्राओं के लिए किया कई आकर्षक योजनाओं का शुभआरम्भ

You May Like