भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि

हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर भाजपा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विरेंद्र तिवारी ने व संचालन मंडल महामंत्री तरूण नैयर ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि आज का दिन भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।


पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई प्रखर वक्ता थे। उन्होंने जो विचारधारा और सिद्धांत बनाए थे। भाजपा सरकार उसी का अनुसरण कर रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व में हिमालय सी विराटता निहित थी। जिस कारण विपक्षी भी उनकी कार्यशैली के कायल हुआ करते थे। अटल जी हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनके सिद्धांत और उनकी कार्यशैली लगातार कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। उत्तराखंड राज्य भी अटल बिहारी वाजपेयी की ही देन है। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के 9000 किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपने खातों में 18 हजार करोड़ रूपए प्रदान किए हैं।  इस दौरान सुरेश अग्रवाल, विकल राठी, महाराज किशन सेठ, सुंदर शर्मा, सीताराम बड़ोनी, पूरन पांडे ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में रितु मदान, पूनम मखीजा, प्रेम राणा, पूनम माकन, नीरू सैनी, पुष्पा अनुरागी, इष्ट देव सोनी, दिनेश पांडे, गौरव भारद्वाज, पूर्णचंद पांडे, सीताराम बरौनी, राम अवतार शर्मा, भास्कर जोशी, प्रेम राणा, चंद्रकांत पांडे, देव महेश्वरी, मुकेश पुरी, बलकेश राजोरिया, सुरेंद्र मिश्रा, आदित्य झा, चंद्रकांत पांडे, नीतू अग्निहोत्री, मनीष चैटाला, गगन नामदेव, दीपांशु विद्यार्थी, शिवम ठाकुर, सनी पवार, वासु शर्मा, रूपा, अंजू भादवा, तारा श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सुजाता, आरती, सोनी, गीता, उमा, अर्पणा, पूजा, मोना, मनीषा आदि सहित दर्जनां कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मुस्लिम युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च

हरिद्वार। ऋषिकुल की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए ज्वालापुर के मुस्लिम समाज के युवाओं ने पार्षद सुहेल अख्तर के नेतृत्व में पुल जटवाड़ा से रेली चैकी तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पीड़िता को श्रद्धांजलि देने के साथ फरार अपराधी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी की गयी। पार्षद […]
पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मुस्लिम युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च

You May Like