भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना

News Hindi Samachar
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक, आरती व पूजा अर्चना कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सलाहकार डा.नरेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि मां गंगा से प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसी प्रकार उत्तराखंड की सेवा और हम सब प्रदेशवासियो का नेतृत्व करते रहें। मां गंगा के आशीर्वाद से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शतायु हो, निरोगी हों और इसी प्रकार जन सेवा के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त जन कल्याण के कार्य करते रहें। राज्य जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान ने कहा त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड की माटी के लाल हैं और वह लंबे समय से इस प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। उनके अनुभव का लाभ एक ओर जहां उत्तराखंड को मिल रहा है। वही प्रदेश का आमजन भी मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। उनके द्वारा विकास की अनेक ऐसी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसके कारण उत्तराखंड का नाम पूरे भारत में रोशन हो रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि एक कुशल शासक के रूप में जिस प्रकार त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार उत्तराखंड का चहुमुखी विकास कर रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में प्रथम स्थान पर होगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मिशन 2022 को लेकर संकल्पित है और बड़े अंतर के साथ उनके नेतृत्व में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी ऐसा सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महामंत्री तरुण नैयर, दिनेश पांडे, चंद्रकांत पांडे, अजीत कुमार, संजय चौहान, मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, विकल राठी, विदेश चौहान, चौधरी जगत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में 464 नए कोरोना संक्रमित मिले, पांच की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के अंदर 464 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, पांच संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 86 हजार पार हो गया है। वहीं, 6177 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 13722 सैंपलों की […]
प्रदेश में 464 नए कोरोना संक्रमित मिले, पांच की मौत

You May Like