अमेरिकी विश्वविद्यालय में डाक से पहुंचा बम, विस्फोट में एक घायल

News Hindi Samachar

बोस्टन: अमेरिकी के बोस्टन स्थित नॉर्थ ईस्टर्न विश्वविद्यालय में डाक से बम की डिलिवरी की गयी। उसे खोलते समय हुए विस्फोट से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमेरिका के बोस्टन स्थित नॉर्थ ईस्टर्न विश्वविद्यालय में मंगलवार रात डाक से कुछ सामान की आपूर्ति हुई थी। एक पैकेट खोलते समय तेज धमाका हुआ। धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया। धमाका होते ही पुलिस एवं दमकल विभाग को सूचना दी गयी। पुलिस का बम निरोधक दस्ता विस्फोटक की जांच के लिए विश्वविद्यालय पहुंचा। उक्त विस्फोटक लिफाफे के साथ कुछ अन्य लिफाफे भी थे, इसलिए उन सभी की जांच की गयी। विश्वविद्यालय परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। जिस समय धमाका हुआ, उस समय तमाम विद्यार्थी सांध्यकालीन कक्षा के लिए विश्वविद्यालय के होम्स हॉल में एकत्र हुए थे। उस समय वहां पत्रकारिता संकाय की कक्षा शुरू होने जा रही थी। कक्षा निरस्त कर परिसर खाली कराया गया।

अभी विश्वविद्यालय में धमाके वाले स्थान पर पुलिस पड़ताल कर ही रही थी, तभी विश्वविद्यालय परिसर के बाहरी क्षेत्र में स्थित फाइन आर्ट म्यूजियम के पास एक संदिग्ध पैकेट की जानकारी मिली। बम निरोधक दस्ते ने जाकर जांच की तो पता चला कि उस पैकेट में भी बम था। बम निरोधक दस्ते ने उस पैकेट में मौजूद बम को निष्क्रिय कर दिया। बोस्टन पुलिस ने बताया कि विश्वविद्यालय के होम्स हॉल के पास छोड़े गए दो संदिग्ध पैकेट की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। बताया गया कि धमाके में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की पड़ताल में अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई की मदद भी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोहम्मद सिराज का काउंटी में शानदार प्रदर्शन, पदार्पण पर लिए पांच विकेट

लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने वारविकशायर के लिए अपने काउंटी पदार्पण में शानदार प्रदर्शन करते हुए समरसेट के खिलाफ पांच विकेट हासिल किये। धीमी गेंदबाजी के अनुकूल पिच पर वार्विकशायर और समरसेट दोनों टीमों के बल्लेबाज विफल रहे। समरसेट की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते […]
मोहम्मद सिराज का काउंटी में शानदार प्रदर्शन, पदार्पण पर लिए पांच विकेट

You May Like