मुंबई एयरपोर्ट के दोनों रन-वे आज सुबह 11 से शाम 5 बजे तक रहेंगे बंद

News Hindi Samachar
मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरारष्ट्रीय हवाई अड्डे (मुंबई एयरपोर्ट) ने दोनों रन-वे को मरम्मत और रखरखाव की वजह से आज (मंगलवार) सुबह 11.00 बजे से शाम 17.00 बजे तक बंद करने का निर्णय लिया है। इसकी सूचना सोमवार को ही सभी संबंधितों को दी गई है। यह जानकारी एयरपोर्ट प्रवक्ता ने दी है। प्रवक्ता के मुताबिक आज दोनों रन-वे की मरम्मत, रखरखाव तथा एज लाइट्स और एजीएल (एरोनॉटिकल ग्राउंड लाइट्स) के उन्नयन जैसे प्रमुख कार्य किए जाएंगे। इस साल अब तक हर दिन 800 से अधिक फ्लाइट्स की लैंडिंग और उड़ान हुई है। मानसून के बाद रन-वे यह काम हर वर्ष किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या में 21 अक्टूबर से रामलीला के साथ शुरू होगा दीपोत्सव

आयोध्या: अयोध्या में ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम अब 21 अक्टूबर से रामलीला के साथ शुरू होगा जिसका मंचन रूस, मलेशिया, श्रीलंका और फिजी के कलाकार करेंगे। अयोध्या प्रशासन ने छठे दीपोत्सव समारोह के लिए मंदिर शहर में मेगा सांस्कृतिक गतिविधियों की योजना बनाई है। तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 23 अक्टूबर को दिवाली […]
अयोध्या में 21 अक्टूबर से रामलीला के साथ शुरू होगा दीपोत्सव

You May Like