कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित दुकानदारों को दिए सहायता राशि के चैक

News Hindi Samachar

राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है- गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सहस्त्रधारा में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मजाडा, कार्लीगाड़, फुलेत, सरोना, बगड़ाधोरण, घघोड़ा, गल्जवाड़ी आदि के 49 आपदा प्रभावित दुकानदारों को 19.60 लाख की राशि के मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत सहायता राशि वितरित की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ हर समय खड़ी है और उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सहस्त्रधारा में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई दुकानों के स्थान पर नव निर्मित दुकानों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के पुनर्निर्माण से स्थानीय व्यापारियों को पुनः आजीविका का साधन प्राप्त होगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाडी, क्षेत्र पंचायत सदस्य घनश्याम नेगी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता

इंजीनियर्स की मांगों के परीक्षण के लिए उप समिति का गठन समाधान की दिशा में पहल देहरादून। उत्तराखंड में चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। […]
मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता

You May Like