कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तिरंगा किया वितरित

News Hindi Samachar

देहरादून: बिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत पार्टी के तिरंगा झंडे वितरण किए।

न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने तिरंगे झंडे को फहराने के संबंध में विस्तार से सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

इसके बाद मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वार्डों के सदस्यों और पार्षदों को तिरंगा झंडे वितरण किए। उन्होंने कहा कि जब आप तिरंगा लहराएंगे निश्चित ही आपके अंदर देश भक्ति की भावना जागेगी।

उन्होंने बताया कि मसूरी विधानसभा के अंतर्गत करीब 20 हजार तिरंगा ध्वज फहराएं जाएंगे। उन्होंने सभी से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हर घर में तिरंगा लहराने की अपील की।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, नीरू देवी, संध्या थापा, सौरभ कपूर,ज्योति कोटिया,संजय थापा,सुंदर कोठाल,राकेश जोशी, सतेंद्र प्रदीप रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ ने फहराए तिरंगे

नैनीताल: नगर के राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नैनीताल प्रोग्रेसिव ग्रुप की अध्यक्ष ललिता नैनवाल के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने शान से तिरंगा फहराया। समारोह में देश भक्ति गीत भी गाए गए। […]
शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ ने फहराए तिरंगे

You May Like